The IPL 2026 final between Royal Challengers Banga

RCB Vs GT IPL 2026: RCB और GT के बीच होगा फाइनल मुकाबला!

RCB Vs GT IPL 2026: RCB और GT के बीच होगा मुकाबला!

RCB Vs GT IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुहावटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे खेला गया। 

RCB और GT के बीच हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 9 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 में बेंगलुरु टीम को जीत मिली तो वहीं 4 में गुजरात टीम ने जीत हासिल की। 

पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीमों  के बीच क्वालिफायर-1 का मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु टीम ने गुजरात टीम को 92 रनों से मात दी थी। वहीं लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ, जिसमें से 1 मैच में गुजरात ने 4 विकेट की जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की।

बेंगलुरु के रॉयल

टीम की ओर से विराट कोहली ने इस सीजन में 15 मैच खेले , जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में अब तक 600 रन पूरे कर चुके हैं। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में 14 मैच खेल, जिसमें उन्होंने 486 रन बना चुके है।

वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो टीम से सबसे ज्यादा भुवनेश्वर कुमार ने 15 मैचों में 26 विकेट चटकाएं हैं। 

गुजरात के टाइटंस 

टीम से कप्तान शुभमन गिल ने इस सीजन में अब तक 15 मैच खेले है, जिसमें वो 722 रन बना चुके है। वहीं साई सुदर्शन भी अच्छी फॉम में है, उन्होंने सीजन में 16 मैच खेले जिसमें 710 रन बना चुके हैं।

अगर गेंदबाजी की बात करें तो इस सीजन में टीम से कगिसो रबाड़ा सबसे ज्यादा 28 विकेट लिए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंस(GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।