कोलकाता में खेले जाने वाले 70वें मैच में KKR का सामना DC से होगा
KKR Vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच कोलकाता के गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल स्थिति
IPL 2026 में दोनों टीमों के फॉम की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 13-13 मैच खेले हैं। इमसें से अगर दिल्ली टीम के फॉम की बात करें तो उसने अब तक 13 मैच खेले इसमें से 6 मैचों में जीत मिली तो वहीं 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उसने 13 मैचों में 6 में जीत हासिल की तो 6 में हार मिली। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसी के साथ DC टीम 12 अंकों से पॉइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर है। वहीं KKR टीम 13 अंको से पॉइंट्स टेबल पर छठवें स्थान पर बनी हुई है।
KKR और DC का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में दोनों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 15 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली तो 20 मैचों में KKR ने जीत दर्ज की। वहीं एक मैच टाई रहा।
पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय।