In IPL 2026, Kolkata Knight Riders will clash with

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

KKR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 का 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा। 

इस सीजन में दोनों टीमों का हाल

इस सीजम में  कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के फॉम की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक 12-12 मैच खेले। इसमें से KKR टीम की बात करें तो उसे 12 में से 5 मैचों में जीत मिली तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसने 12 में से 4 मैच में जीत दर्ज की तो वहीं 8 में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस  के बीच अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 25 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की तो वहीं 11 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली। 

इस सीजन में पहले भी दोनों टीमें आमने- सामने आ चुकी है। उस मैच में मुंबई टीम को जीत मिली।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना।

मुंबई इंडियंस (MI)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।