The 2026 IPL season has broken all previous viewer

IPL 2026 Viewership Record: IPL की व्यूअरशिप के पुराने रिकॉर्ड टूटे

IPL 2026 Viewership Record: IPL की व्यूअरशिप के पुराने रिकॉर्ड टूटे

IPL 2026 Viewership Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 ने व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट चुके है। क्रिकेट फैंस बढ़ते जा रहे हैं। IPL टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर 'जियोस्टार' (GeoStar) ने 15 मई शुक्रवार  यानी की आज चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े TV के 51 और डिजिटल के 57 मैचों के आकड़ो पर आधारित हैं, जो यह साफ करते हैं कि देश में IPL का कितना क्रेज है।

IPL की डिजिटल ओवरऑल रीच में 15% की ग्रोथ

रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का कुल 'वॉच-टाइम' (देखने का समय) पिछले साल के मुकाबले 7% बढ़ गया है। वहीं, अगर डिजिटल ओवरऑल रीच की बात करें, तो इसमें 15% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं TV पर व्यूअरशिप का आंकड़ा 50 करोड़ (500 मिलियन) के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है। 

कनेक्टेड डिवाइसेज और स्मार्ट TV का बढ़ा क्रेज

बदलते दौर में लोग अब मोबाइल के साथ-साथ बड़ी स्क्रीन पर भी इंटरनेट के जरिए मैच देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज (इंटरनेट से चलने वाले उपकरणों) की रीच में 25% की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। सिर्फ यही नहीं, इन डिवाइसेज पर दर्शकों का वॉच-टाइम भी 20% तक बढ़ गया है।

क्षेत्रीय भाषाओं का जलवा

इस सीजन में एक सबसे दिलचस्प ट्रेंड यह देखने को मिला है कि लोग अपनी मातृभाषा में कमेंट्री सुनना और मैच देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, रीजनल लैंग्वेज के वॉच-टाइम में 42% का जबरदस्त उछाल आया है, जिसने व्यूअरशिप को बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

125 नए ब्रांड्स जुड़े

पॉइंट्स टेबल में चल रही कांटे की टक्कर ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि कॉर्पोरेट जगत को भी आकर्षित किया है। ब्रॉडकास्टर ने दावा किया है कि इस सीजन में पिछले साल की तुलना में 125 नए एडवर्टाइजर्स (विज्ञापनदाता) IPL से जुड़े हैं, जिससे इस टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू और रेवेन्यू में बड़ा इजाफा हुआ है।