SRH Vs RCB IPL 2026: आज SRH का सामना RCB से होगा
SRH Vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के 67वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमों की इस सीजन में स्थित
अगर IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फॉम की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक 13 -13 मैच खेले है। अगर RCB टीम की बात करें तो उसने 13 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की तो उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा। टीम इसी के साथ 18 अंको से पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं SRH 16 पॉइंट्स से तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक दोनों टीमें 26 बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से 13 मैचों में सनराइजर्स हैदाराबाद ने जीत दर्ज की तो वहीं 12 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार मिली। वहीं दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।