झारखंड
बोकारो: दूंदीबाग के पास लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बोकारो के दूंदीबाग इलाके में आज अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. गद्दा दुकान, फर्नीचर की दुकान, फल गोदाम और कचड़ा गोदाम समेत कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ. घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय खेलों का गवाह बनेगी राजधानी रांची, साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन