विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंक

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में 16 जून यानी की आज डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका टीम के बीच होगा। यह मैच इंग्लैंड के साउथम्पटन के रोज बाउल ग्राउंड पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।

NZ-W Vs SL-W का हेड टू हेड 

न्यूजीलैंड विमेंस टीम और श्रीलंका विमेंस टीम के बीच अब तक 16 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके  हैं। इनमें से 14 मैचों में न्यूजीलैंड टीम को जीत मिली तो वहीं  श्रीलंका टीम को महज 2 मुकाबले में जीत मिली।

मौसम और पिच रिपोर्ट

साउथम्पटनसाउथम्पटन में मंगलवार को दिन भर मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो मैच के लिए काफी अनुकूल रहेगा।   

पॉसिबल प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड विमेंस टीम 

जॉर्जिया प्लिमर, सुजी बेट्स/इज़ी गेज, मेली केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, लिया ताहुहू।

न्यूजीलैंड विमेंस टीम

विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या।