पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की!
PAK vs AUS ODI Series: 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। यह मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और टीम महज 157 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 41.5 ओवर 6 विकेट गवांकर 158 रन बनाकर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी 157 रन पर सिमटी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैथ्यू शॉर्ट शून्य पर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन (19), एलेक्स कैरी (19) और कैमरून ग्रीन (7) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। जोश इंग्लिस ने 71 गेंदों पर 65 रनों की अकेली लड़ाई लड़ी, लेकिन दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला।
पाकिस्तान की गेंदबाजी में कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, जबकि अबरार अहमद और शादाब खान ने 2-2 विकेट झटके।
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। माज सदाकत ने 27 रन बनाए, जबकि बाबर आजम ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। गाजी घोरी (8) और सलमान आगा (15) भी सस्ते में निपट गए। अब्दुल समद (18*) और शादाब खान (29*) ने 49 रनों की अटूट साझेदारी कर पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई। शादाब 42 गेंदों पर नाबाद रहे।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 विकेट मिला।