In the IPL 2026, Punjab Kings face Mumbai Indians

PBKS vs MI IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे

PBKS vs MI IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे

PBKS vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।

दोनों टीमों का इस सीजन में हाल

IPL 2026 में दोनों टीमों के फॉम की बात करें तो पंजाब टीम जो कि टॉप पर बनी हुई थी। वो लगातार चार हार के बाद पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं MI की बात करें तो वो पॉइंट्स टेबल पर 11 मैच में 3 जीत और 8 हार की बदौलत 9वें  स्थान पर बनी हुई है।

MI VS PBKS का हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मैच खेले। इसमें से 17-17 मैचों में दोनों टीमों को जीत मिली वहीं एक मैच टाई रहा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

पंजाब किंग्स(PBKS)

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

मुंबई इंडियंस(MI)

रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा।