Indian Grandmaster R. Praggnanandhaa defeated worl

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में प्रग्नानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया, दिव्या ने भी दिखाया कमाल

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में प्रग्नानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया, वहीं दिव्या ने भी दिखाया कमाल

Norway Chess Praggnanandhaa Beats Carlsen: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर शानदार जीत हासिल की। । इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने 4.5 अंक हासिल कर टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

प्रज्ञानानंदा का कार्लसन पर दूसरी क्लासिकल जीत

यह प्रज्ञानानंदा की कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल फॉर्मेट में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2024 में भी पूर्व विश्व चैंपियन को मात दी थी। 

मैच के बाद प्रज्ञानानंदा ने कहा कि - 'मैच बेहद करीबी था और टाइम स्क्रैम्बल में नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था। सात बार के चैंपियन कार्लसन छह खिलाड़ियों की अंक तालिका में 1.5 अंक के साथ सबसे नीचे हैं।'

गुकेश की लगातार दूसरी हार

विश्व चैंपियन डी. गुकेश की खराब फॉर्म रही। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने उन्हें आर्मगेडन मुकाबले में हरा दिया। करीब 5 घंटे चले क्लासिकल गेम के बाद मैच ड्रॉ रहा, लेकिन आर्मगेडन में फिरोजा ने बाजी मार ली। गुकेश इस समय 3.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। अगले दौर में उनका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा।

  फिरोजा का शानदार फॉर्म

चोटिल होने के बावजूद अलीरेजा फिरोजा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैच के बाद व्हीलचेयर और मून बूट में नजर आए फिरोजा ने लगातार जीत के साथ 7.5 अंक हासिल कर टूर्नामेंट में मजबूत बढ़त बना ली है।

महिला वर्ग में दिव्या देशमुख का कमाल

महिला कैटेगरी में भारत की दिव्या देशमुख ने टूर्नामेंट लीडर बिबिसारा असाउबायेवा को आर्मगेडन में हराकर तीसरी टाईब्रेकर जीत दर्ज की। दिव्या 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर कोनेरू हम्पी अन्ना मुजिचुक से हारकर 2 अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं।

आर्मगेडन क्या है?

आर्मगेडन शतरंज में एक 'सडन-डेथ' टाईब्रेकर फॉर्मेट है, जिसमें ड्रॉ की कोई गुंजाइश नहीं होती। जब क्लासिकल मैच ड्रॉ हो जाता है और विजेता तय करना जरूरी होता है, तब इसका इस्तेमाल किया जाता है।यह टूर्नामेंट भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए रोमांचक रहा है, जहां युवा भारतीय खिलाड़ी विश्व के टॉप खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं।