झारखंड
ऐतिहासिक राजकीय मुड़मा जतरा की तैयारी जोरों पर, 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा मेला
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- ऐतिहासिक राजकीय मुड़मा जतरा कल बुधवार 08अक्टूबर की रात और गुरुवार 09 अक्टूबर को दिन में लगेगा. जतरा की तैयारी जतरा संचालन समिति, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, रांची जिला पुलिस, ट्रेफिक पुलिस, विभिन्न विभाग ने दुरुस्त कर लिया है. क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह जतरा एक पर्व के समान होता है जिसे लेकर सभी उत्साहित हैं. भारी भीड़ के कारण कानून और सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था पर विशेष निगाह है