In the 64th match of IPL 2026, Rajasthan Royals (R

RR ने LSG को 7 विकेट से दी मात, वैभव -मिचैल की तूफानी पारी

RR ने LSG को 7 विकेट से दी मात, वैभव -मिचैल की तूफानी पारी

RR vs LSG IPL 2026 Result:  IPL 2026 के 64वें मैच में  राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हराया। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RR ने 19.1 ओवर में टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

वैभव सूर्यवंशी की धुंआधार पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी RR टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन बनाए। इसी के साथ IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक पावरप्ले में 426 रन बनाए। पहले नंबर पर पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं, उन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। इतना ही नही वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस सीजन में वैभव अब तक 53 सिक्स लगा चुके हैं।

RR की शानदार पारी 

वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल न 23 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 38 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन और फरेरा 16 रन बनाकर नाबाद रहें। और टीम को जीत दिलाने में ध्रुव जुरेल और वैभव ने अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गवांकर 225 रन बनाकर जीत हासिल कर ली है।  

फिफ्टी पूरी होने पर इस तरह वैभव ने किया सेलिब्रेशन

वैभव ने महज 23 गेंद में फिफ्टी ठोकी उसके बाद उन्होंने फिंगर से ‘A’ का निशान बनाकर फिफ्टी सेलिब्रेट कीने सिर्फ 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलकर फाइन लेग से एक रन लिया। फिर उंगलियों से ‘A’ का निशान बनाकर फिफ्टी सेलिब्रेट की। 

सेलिब्रेशन पर उन्होंने मैच के बाद कहा- 'मुझे खुद नहीं पता। मैं बस हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। मैं इसकी कोई प्लानिंग पहले से नहीं करता और न ही इसके पीछे कोई गहरा मतलब है। मुझे मैदान पर नई चीजें आजमाना पसंद है।'

मिचेल मार्श  की तूफानी पारी, फिर भी मिली हार

लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। मिचेल मार्श ने 57 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 96 रन की शानदार पारी खेली फिर रन आउट हो गए। इसी के साथ IPL सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 36 छक्के लगाएं मिचेल मार्श ने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 5 छक्के लगाए।