RR Vs LSG IPL 2026: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा
RR Vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में आमने- सामने होंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों का हाल
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर किंग्स के फॉम की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 12-12 मैच खेल चुकी है। इसमें से राजस्थान टीम ने 6 मैच में जीत दर्ज की वहीं 6 में हार मिली। अगर लखनऊ टीम की बात करें तो 12 में से 4 मैच में जीत दर्ज की। वहीं 8 में हार मिली।
इसी के साथ लखनऊ टीम पॉइंट्स टेबल पर 10वें स्थान पर है। और प्लेऑफ से बाहर चुकी है। व हीं RR टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। आज की जीत तय करेगी प्लेऑफ में जाएगी RR या नहीं
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 5 में राजस्थान टीम को जीत मिली तो वहीं 2 में लखनऊ टीम ने जीत हासिल की।
इस सीजन में दोनों दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथो लखनऊ को हार मिली। इस मैच को जीतकर लखनऊ बदला लेना चाहेगी। वहीं RR जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा।
इम्पैक्ट- शुभम दुबे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी।