In IPL 2026, Rajasthan Royals and Sunrisers Hydera

हाई-स्टेक्स एलिमिनेटर मैच में RR का सामना SRH से होगा

हाई-स्टेक्स एलिमिनेटर मैच में RR का सामना SRH से होगा

RR VS SRH IPL 2026: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा। 

बता दें कि, आज का मुकाबला हारेगा वो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं जो टीम जीतेगी उसका क्वलीफायर मैच गुजरात टाइटंस के साथ होगा। 

दोनों टीमो का हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 14 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने जीत हासिल की तो वहीं 9 मैचों में राजस्थान रॉयल्स टीम ने हासिल की।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- रवींद्र जडेजा।