Kumar Sangakkara expressed disappointment after Sa

Sangakkara On Sam Karan: इंग्लैंड में सरे के लिए खेलने पर सैम करन पर भड़के संगकारा

Sangakkara On Sam Karan: इंग्लैंड में सरे के लिए खेलने पर सैम करन पर भड़के संगकारा

Sangakkara On Sam Karan: इंग्लैंड में सरे के लिए खेलने पर सैम करन पर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा जमकर भड़के। दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने चोट का हवाला देते हुए IPL से पीछे हट गए थे। लेकिन जब सैम करन इंग्लैंड के सरे के लिए खेलते नजर आएं। तो कोच करन पर भड़क उठे और उन्होंने कहा कि -  'करन ने सीजन खत्म करने वाली चोट का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ा था, लेकिन बाद में वे इंग्लैंड में सरे के लिए खेलते नजर आए, जो निराशाजनक है।'

श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर का बयान

गुजरात से क्वालिफायर-2 में हारने के बाद श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर ने कहा कि- 'हमें बताया गया था कि सैम करन की चोट सीजन खत्म करने वाली है, लेकिन अब मैंने उन्हें सरे के लिए खेलते देखा है। यह निराशाजनक है।'

करन की जगह दासुन को किया था टीम मे शमिल 

जब करन ने चोट की वजह से IPL से हटने का फैसला किया तो राजस्थान टीम ने उनकी जगह फिर श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया था। लेकिन, वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

संगकारा की BCCI से मांग

कुमार संगाकारा ने कहा कि- 'खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं। BCCI की मौजूदा नीति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों को समझा जा सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।'

वहीं पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने भी कहा कि -  'BCCI और विदेशी बोर्डों को खिलाड़ियों की उपलब्धता के मामले में बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत है, ताकि टीम के संतुलन पर ज्यादा असर न पड़े।'

IPL में नीलामी के बाद नाम वापस लेने पर सख्त नियम

BCCI ने पहले से ही एक सख्त नियम बना रखा है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने के बाद अपना नाम वापस ले लेता है, तो उसे दो साल का बैन लगा दिया जाता है। आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता लंबे समय से बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में कुमार संगकारा का ताजा बयान इस बहस को एक बार फिर से केंद्र में ला दिया है।