IPL 2026 में SRH ने RCB को 55 रन से दी मात
SRH vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के 67वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 55 रन से करारी शिकस्त दी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां SRH ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गवाकर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम 20 ओवर में 4 विकेट गवाकर महज 200 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ईशान, अभिषेक और क्लासेन की क्लासी फिफ्टी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से बैटिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 22 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन फिर ईशान किशन ने 46 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 79 रन की तूफानी पारी खेली।
वहीं क्लासेन ने भी 24 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। और नितीश 29 रन बनाकर नाबाद रहें इसी के साथ टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट गवाकर 255 रन का स्कोर खड़ा किया।
RCB को हार मिलने से नहीं बचा पाए चेज मास्टर
टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर 19 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 रन और चेज मास्टर किंग कोहली महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर आएं पडिक्कल वो भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए, उन्होंने शानदार फिफ्टी ठोकी। फिर 39 गेंज में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंद में 5 चौके की मदद से 41 रन और टीम 15 रन बनाकर नाबाद रहें। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम 20 ओवर में 4 विकेट गवाकर 200 रन ही बना पाई।
SRH की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट और ट्रैविस , साकिब ने 1-1 विकेट चटकाएं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।