सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट
सूर्यकुमार यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बीते दिनों ही BCCI ने उन्हें भारत की T20I टीम की कप्तानी से हटा दिया। टीम से बाहर किए गए सूर्यकुमार के सामने अपने करियर को मुश्किल दौर में फिर से बनाने की चुनौती है। जहां भारतीय टीम में वापसी करना बहुत बड़ी चुनौती होगी।
सूर्या का सफर खत्म?
वहीं मुंबई इंडियंस के साथ भी सूर्यकुमार यादव का सफर शायद खत्म हो गया है। सोमवार सुबह फैंस को सूर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई इंडियंस का नाम नजर नहीं आया। फ्रेंचाइज से जुड़ी कोई फोटो या वीडियो भी उनके अकाउंट पर नहीं मिला, जिससे उनके फ्रेंचाइज छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं। सूर्यकुमार यादव 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, जब वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से इस टीम में शामिल हुए थे। इतने सालों में वे IPL में टीम की सफलता के लिए अहम खिलाड़ी बन गए, लेकिन 2026 के खराब सीजन के कारण मैनेजमेंट दूसरे विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर हो गया है।
MI से जुड़ी फोटो हटाई
जब इंस्टाग्राम पर सूर्या के फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स की जांच की गई, तो मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के अकाउंट्स नहीं मिले। उनके इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस टीम की एकमात्र फ़ोटो वह थी, जिसमें वे भारतीय क्रिकेट के 2 सबसे बड़े दिग्गजों रोहित शर्मा और MS धोनी के साथ नजर आ रहे थे। सूर्या ने IPL 2026 सीजन में मुंबई के लिए 20.77 की औसत से सिर्फ़ 270 रन बनाए। वे केवल 2 अर्धशतक ही लगा पाए और MI दस टीमों वाली पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। SKY के फ्रेंचाइज को अनफॉलो करने की चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने फ्रेंचाइज से जुड़े 100 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिया।