कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए King Kohli
Kohli Out Of AFG ODI Series: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर किंग कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, किंग कोहली हैमस्ट्रिंग से जूझ रहें है, यानी उनके पैर की नस में खिंचाव की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
BCCI के सूत्र ने कोहली के बाहर होने की की पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र के ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए किंग कोहली के अफगानिस्तान टीम के खिलाफ खेले जाने वाली T20 सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। और एजेंसी ने लिखा कि- 'कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं।' हालांकि, BCCI की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरु होगी सीरीज
6 जून से अफगानिस्तान टीम भारत दौरे पर रहे गी। वो मुल्लांपुर स्टेडियम पर 6 जून से सिंगल टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
रोहित भी हो सकते हैं बाहर
किंग कोहली के साथ-साथ हिटमैन भी इस वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं, क्योकि उनकी फिटनेस को लेकर भी संस्पेंस बरकरार है।
RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब
IPL 2026 के 19वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात देकर लगातार दूसरी बार IPL के खिताब को अपने नाम किया। यह मैच गुहावटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 155 रन का स्कोर बनाया, जिसे RCB ने आसानी से हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। इस सीजन के फाइनल मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 42 गेंद में 75 रन की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
किंग कोहली का इस सीजन में प्रदर्शन
किंग कोहली हर सीजन की तरह इस सीजन में भी काफी अच्छे फॉम में रहें। उन्होंने IPL 2026 में 5 फिफ्टी और 1 शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए। टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।