Womens T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज
Womens T20 World Cup 2026: Womens T-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरु होगा।
मैच शुरु होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कप्तानी नैट सिवर-ब्रंट करेंगी, जबकि श्रीलंका की कमान चमारी अट्टापटू की हाथों में हैं।
इंग्लैंड और श्रीलंका हेड टू हेड
T-20 इंटरनेशन मैचों में अब तक दौनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए, जिसमें 10 मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की, जबकि 2 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की।
t-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें 2 बार आमने - सामने हुई। दोनों मैच में इंग्लैंड टीम ने जीत हासिल की।
कहां देख सकते हैं मैच?
Womens T-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच है, आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार देख सकते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
इंग्लैंड विमेंस
नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर।
श्रीलंका विमेंस
चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति।