क्राइम

कैमूर में सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये और लैपटॉप की लूट, पुलिस जांच में जुटी

अजीत कुमार/न्यूज11  भारत

कैमूर/डेस्क:  कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बमहौर ब्रह्म स्थान के पास मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया. पीड़ित कृष्णा पाण्डेय बमहौर खास में डीबीजीवी सीएसपी चलाते हैं और अपने सीएसपी के दूसरे शाखा पानापुर आ रहे थे, तभी यह घटना घटी.

मंगलवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास तीन बाइक सवार अपराधियों ने कृष्णा पाण्डेय के पास रखे बैग में 2 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसे बाद में उन्होंने फेंक दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन लूट का लैपटॉप उनके दूसरे सीएसपी शाखा पानापुर से बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया ने संवाददाता सम्मेलन को एनडीए सरकार पर बोला हमला