आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप
आगरा में जूता कारोबारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और पत्नी, साले व सास पर गंभीर आरोप लगाए। उसने लिखा - मैं जो कदम उठा रहा हूं, उसकी जिम्मेदार अंजू, उसका भाई राजेश और उसकी मम्मी हैं। ये लोग लगातार मुझसे 5 लाख रुपये मांग रहे हैं। अब मैं इतने पैसे कहां से लाऊं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है।
6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
बता दे युवक ने 6 महीने पहले ही 2 बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा फिर परिजनों को सौप दिया। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के बारहखंबा का है। शादी के बाद अंजू ने क्लेश करना शुरू कर दिया था। करीब 1 महीने पहले वह झगड़ा करके चली गई थी। इसके बाद भाई दौरेठा में ससुराल के पास ही किराए का कमरा लेकर अंजू के साथ रह रहे थे।
5 लाख की मांग
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मेरी भाभी अंजू के भाई की पत्नी ने भी फांसी लगाई थी। उस पर मामला दर्ज है। मामला निपटाने के लिए मेरे भाई से अंजू, उसका भाई राजेश और अंजू की मां 5 लाख मांग रहे थे। 15 दिन पहले इसी बात पर लड़ाई करके भाई को किराए के कमरे से भगा दिया। तब से भाई घर पर ही रह रहे थे। शुक्रवार रात पूरा परिवार एक दावत में गया था। रात 11 बजे भाई ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।ोो