अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM योगी ने झांसी में किया योग, काशी में जल में योगासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने झांसी के किले में योग किया। सीएम योगी ने कहा- हमें नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा शरीर है, वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा। सीएम ने कहा- हम सभी PM मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपरा और विरासत को दुनिया में पहचान दिलाई। इससे 140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ा। विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक सोच सामने आई।
पानी में योग
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में योग किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राणायाम किया। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में योग किया। प्रयागराज में संगम किनारे हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं, काशी में भी छात्रों ने जल के अंदर योगासन किए। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में योग किया, और निरोग रहने के लिए योग को अपनाने की शपथ ली।
योग करना जरूरी
21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवसके रूप में मनाया जाता है। योग का कोई एक ‘अनिवार्य’ समय नहीं होता, लेकिन सुबह खाली पेट योग करना सबसे बेहतर माना जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं।
- सुबह व्यायाम करने से नियमितता बनाए रखना आसान हो जाता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है। सुबह कॉर्टिसोल का स्तर स्वाभाविक रूप से ज्यादा होता है, जिससे शरीर सक्रिय रहता है।
- भोजन के तुरंत बाद योग करने से पेट में असहजता, एसिडिटी और मतली की दिक्कत हो सकती है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद योग करने की सलाह दी जाती है।