अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जां

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय है। सूत्रों से इस बात की जानकारी पता चली है।

दानपात्रों की चाबियां, लग्जरी गाड़ियां 

वहीं, SIT आज फिर जांच के लिए अयोध्या जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान SIT टीम को दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलीं। SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया गया, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव आया। इनमें चंपत राय के करीबी माने जाने वाले फूलकांत मिश्रा भी शामिल हैं। उनके पास 3 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत 25 लाख है। 

चढ़ावे में अनियमितता 

SIT ने मंगलवार को अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश की गई। किसी सीनियर अफसर को मंदिर का CEO नियुक्त करने का भी सुझाव दिया गया है। टीम ने बताया कि 20 पन्नों की यह शुरुआती रिपोर्ट है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार, SIT ने पिछले 5 साल के चढ़ावे का ऑडिट कराने की भी सिफारिश की है। चढ़ावे में अनियमितता रोकने के लिए सुझाव दिए हैं।