बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान
बिहार के 10 बड़े कॉलेजों में रात तक क्लासेस चलाई जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के AN कॉलेज से यह बयान दिया था। उनके दिए गए बयान के आज महज़ 24 घंटे के भीतर उस बयान पर सरकारी मुहर लगती नजर आ रही है। शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और AN कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों में इवनिंग कॉलेज यानी शाम की शिफ्ट शुरू करने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।
रात तक चलेगी क्लासेज
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की तरफ से राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव को आधिकारिक पत्र भेजा गया। इसका विषय है, पटना एवं अन्य जिलों में अवस्थित महत्वपूर्ण महाविद्यालयों में इवनिंग कॉलेज संचालित कराए जाने के संबंध में, यानी अब बिहार के छात्र सिर्फ दोपहर तक ही नहीं, बल्कि देर शाम और रात तक इन कॉलेजों में पढ़ाई कर सकेंगे। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक शुरुआत के लिए बिहार के उन शिक्षण संस्थानों को चुना है, जो दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र रहे।
इस कॉलेज के नाम
इस सूची में जो 10 नाम शामिल हैं, वे
- पटना साइंस कॉलेज
- पटना का ए.एन. कॉलेज
- पटना का ही बी.एन. कॉलेज
- मगध महिला कॉलेज
- कॉलेज ऑफ कॉमर्स
- आर्ट्स एंड साइंस
- जे.डी. वुमेन्स कॉलेज पटना
- मोतिहारी जिले का एम.एस. कॉलेज
- मुजफ्फरपुर का एल.एस. कॉलेज
- भागलपुर का टी.एन.बी. कॉलेज
- दरभंगा जिले का सी.एम. साइंस कॉलेज शामिल है।