झारखंड

दिवंगत जिला सचिव संतोष कुमार घोष की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगी वृंदा करात

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) धनबाद जिला कमेटी व जनसंगठनों की संयुक्त बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई. स्वपन माझी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के दिवंगत जिला सचिव संतोष कुमार घोष की श्रद्धांजलि सभा 17 अक्तूबर को अग्रसेन भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें मुख्य वक्ता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री वृंदा कारात और राज्य सचिव प्रकाश विप्लव शामिल होंगे. श्रद्धांजलि सभा में इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए 41 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है. स्वपन माझी को इसका संयोजक बनाया गया. बैठक में जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर, रामकृष्ण पासवान, सुंदरलाल महतो, केएन चटर्जी, शिव बालक पासवान, शिव कुमार सिंह, हेमंत मिश्रा, योगेंद्र महतो, गौतम प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में एनएच पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान