छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
Sakti Minor Arrested: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की। इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराई गई है।
नाबालिग को किया गिरफ्तार
पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। अब उस नाबालिग आरोपी को कोरबा के बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एक ही समाज के है बच्चे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची और आरोपी नाबालिग दोनों का परिवार एक ही समाज के हैं। उन लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है। जब बच्ची घर पर अकेली थी तो नाबालिग आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।
आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह
इस मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने सक्ती सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरु की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान 14 वर्षीय नाबालिग के रुप में हुई, जिसे हिरासत में लिया। अब आरोपी नाबालिग को कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।