झारखंड
कोनबीर में सड़क हादसे में बाप और ढाई साल के मासूम बच्चे की निर्मम मौत
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर में सड़क हादसे में पिता और ढाई साल के मासूम पुत्र की निर्मम मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बसिया के जोगोटोली गांव निवासी मृतक संदीप मांझी अपने ढाई साल के बच्चे के साथ अपनी मोटरसाइकिल से पालकोट से अपने घर जोगो टोली की ओर जा रहे थे तभी कोनबीर रांची सिमडेगा मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे हैं ट्रैक्टर के नीचे आज जाने से पिता एवं पुत्र की निर्मम मौत हो गई. वही घटनास्थल पर बसिया पुलिस पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों पिता पुत्र को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, बसिया पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया.