राज्य

CM Yogi wished devotees: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी पर अमृत स्नान करने वालें श्रद्धालुओं को दी बधाई

CM Yogi wished devotees: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी को अवसर पर अमृत स्नान की सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा की और लिखा- "महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!"  

CM Yogi wished devotees: सीएम ने कहा- यह सनातन संस्कृति का वंदन है

सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह सनातन संस्कृति का वंदन है, भारत की एकता व आस्था का अभिनंदन है, श्रद्धा का अभिवादन है, महाकुम्भ का आह्वान है... हर-हर गंगे!