देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें
देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस का बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा पटेलगनर के लालपुल क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
5 लोगों को कुचला
हादसा करीब 11 बजे के आसपास की है, जिसमें ISBT से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारती चली गई और 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़े। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वक्त पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेजा।
सड़क पर लगा लंबा जाम
हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लगा और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सिटी बस ISBT से DIT, IMS यूनिवर्सिटी और कुठाल गेट के बीच रोजाना चलती थी, जो 18 km की दूरी तय करती थी। ड्राइवर कई सालों से बस चला रहा था। इसी बस से स्कूल और कॉलेज के बच्चे सफर करते थे।