बैठक में डॉ. सिरिबेला प्रसाद और केशव महतो कमलेश भी

देवघर: लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक आयोजित

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से लोकतंत्र की रक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान को लेकर आज देवघर परिसदन में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे.

बैठक में अभियान के उद्देश्यों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनादेश का अपमान किया है, इसलिए जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मकसद जनता की आवाज़ को सशक्त करना और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करना है.

इस दौरान जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य मौजूद रहे. बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है और आने वाले दिनों में राज्यभर में इस अभियान को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड की करंज पंचायत के मालादोन गांव में खेतों में लगी धान की फसल को हाथियों ने किया बर्बाद