कल सुबह LJPR ने बुलायी आपात बैठक

मैराथन बैठक के बाद भी एनडीए में सीट बंटवारे की गुत्थी नहीं, सुलझी, LJPR आर–पार के मूड में!

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: पटना से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के लिए अच्छी खबर नहीं रही है. सूत्र बता रहे हैं कि सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले जेडीयू की तरफ से अपने उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख तय करने से चिराग पासवान नाराज़ हो गये हैं. LJPR के पटना में आपात बैठक बुलाये जाने की भी खबर है. बैठक कल सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. खबर है कि बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए सांसद अरुण भारती बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पार्टी के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष, सभी उपाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया

माना जा रहा है कि किसी बड़े फैसले के पहले LJPR नेतृत्व प्रमुख नेताओं से चर्चा करना चाहते हैं. इसलिए समझा जा रहा है किएनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच और फंस गया है.

खबर है कि खगड़िया से पटना वापस लौटने के बाद चिराग पासवान दिल्ली रवाना हो जायेंगे. वह आज रात ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी नेताओं से बातचीत का फिलहाल उनका कोई कार्यक्रम नहीं है. बता दें कि चिराग से दूसरे दौर की बातचीत के लिए आज ही केन्द्रीय मत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे हैं. पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार, कल दिल्ली में चिराग से धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े की मुलाकात तय थी. कुल मिलाकर निष्कर्ष यही है कि बीजेपी के ऑफर से चिराग संतुष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खबरें गलत, उचित समय पर घोषणा होगी -  चिराग पासवान