आईआईटी धनबाद के शिक्षकों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान
अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: आईआईटी धनबाद में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित अभियान में विभिन्न कार्य किये गए. छात्रों के लिए स्वच्छता वर्कशॉप, चित्रांकन प्रतियोगिता, स्वच्छता का ह्यूमन चैन, स्वच्छता शपथ, वेस्ट टू आर्ट, हाइजिन वर्कशॉप समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. स्वच्छता रैली आईआईटी कैंपस से पुलिस लाइन तक निकाली गई. रैली में संस्थान निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो धीरज कुमार, डीन समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कुलसचिव प्रबोध पांडेय समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में सीएसएम अध्यक्ष प्रो संजीव साहू, नोडल अधिकारी प्रो दीपिका शर्मा, प्रो आलोक सिन्हा (विभागाध्यक्ष पर्यावरण) डॉ धीरज कुमार (सेनिटेशन विभाग), कैलाश महतो समेत अन्य सक्रिय रहे.
यह भी पढ़ें: झारखंड राज्य बाल आयोग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले का किया भ्रमण, संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा का लिया जायजा