Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!
Jaipur Acid Attack: जयपुर से एक चौका देने वाला मामला सामऊूने आया है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंककर भाग गया।
दरअसल, एक युवक पहले गर्लफ्रेंड को उसके घर से भगाकर जयपुर ले आया। उसके बाद युवक की पत्नी और बच्चे आ गए, जिसके बाद युवक महिला को छोड़कर पत्नी के पास चला गया।
गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया फिर फेंका तेजाब
युवक जब पत्नी के पास चला गया युवती उसको लगातार कॉल कर रही थी। तो युवक ने उसे फोन पर गालिया दी। इसके बाद युवक ने एक दिन युवती को पार्क में मिलने बुलाया। फिर युवक एक बैग लेकर महिला से मिलने पहुंचा और उसे धमकी दी फिर तेजाब निकालकर गर्लफ्रेंड के पीठ पर तेजाब डाल दिया।
पुलिस में दर्ज की शिकायत
महिला अपने परिचित के साथ थाने पहुंची। युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक, 'जयपुर में रह रही पीड़िता (37) ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि-'कुछ समय पहले आरोपी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झूठा वादा कर करीब 3 महीने पहले अपने साथ जयपुर लेकर आ गया। जयपुर लाने के बाद किराए के मकान में रखा। '
पीड़िता का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि- 'पत्नी-बच्चों के आने पर वह उसे छोड़कर उनके पास रहने चला गया। उसके मोबाइल पर कॉल किया तो गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर 20 जून को बॉयफ्रेंड ने उसे सुबह करीब 11:30 बजे पार्क मिलने बुलाया।'
उन्होंने आगे कहा कि-
'पार्क में एक बैग लेकर मिलने आया। वहां धमकाकर बैग से तेजाब की बोतल निकालकर उसकी पीठ पर फेंक दिया। तेजाब से झुलसने पर चीखने-चिल्लाने पर आरोपी धमकाकर भाग गया। इसके बाद परिचित को बुलाकर जैसे-तैसे थाने पहुंची। पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की।'