जापान को मिलेगी पहली महिला प्रधानमंत्री, एलडीपी की नए अध्यक्ष केताकाइची का चयन
Japan : जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की साने ताकाइची के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने शनिवार को अपने नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री ताकाइची को चुना। उन्होंने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को कड़े मुकाबले में हराया। इस प्रकार उन्हें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया। संसद में अगले हफ्ते होने वाले मतदान में एलडीपी-कोमेइतो गठबंधन के बहुमत के कारण उनका प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
पहले दौर के मतदान में ताकाइची को 183 और कोइज़ुमी को 164 वोट मिले, लेकिन किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर तुरंत दूसरे दौर के रनऑफ में ताकाइची ने जीत दर्ज की। यह फैसला एलडीपी सांसदों और लगभग दस लाख पंजीकृत सदस्यों के वोटों से हुआ। एलडीपी के इस चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। उनमें दो वर्तमान मंत्री और तीन पूर्व मंत्री शामिल थे। शुरुआती दौर में प्रमुख दावेदारों में ताकाइची, कोइज़ुमी और मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हायाशी का नाम सबसे आगे माना जा रहा था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rapid-spread-of-new-covid-variants-in-america/77631