झारखंड

JMM जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने किया पूजा पंडालों का भ्रमण, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद लिया, क्षेत्र की सुख-समृद्धि क

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने दुर्गा पूजा के अवसर पर डाल्टनगंज शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का भ्रमण किया. उन्होंने प्रत्येक पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया. राजेंद्र सिंहा ने जगत के कल्याण के साथ-साथ विशेष रूप से पलामू क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की. अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान, वे कई पूजा समितियों द्वारा आयोजित भक्ति जागरण समारोहों में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी शामिल हुए. मां के दर्शन के इस भ्रमण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के साथ JMM के जिला उपाध्यक्ष सानू सिद्धकी समेत पार्टी के कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: महागामा नगर पंचायत सभागार में स्वच्छता सप्ताह में उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को ग्रामीण मंत्री ने किया सम्मानित