लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की जानकारी मिलने पर अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। उन्हें लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की सूचना मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री योगी राजधानी लखनऊ के लिए वापस रवाना हो गए। पूरी खबर...
CM ने जताया दुख
अलीगढ़ में लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं। लेकिन अभी-अभी सूचना मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस जाना पड़ रहा है। CM ने घायलों के उचित इलाज का भी निर्देश दिया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी का जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम और मंगलवार सुबह हाथरस जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात
इससे पहले अलीगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले करसुआ स्थित ITM कॉलेज पहुंचे थे। यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कामों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें पुराने और नए विकास कार्यों की प्रगति जानी। साथ ही विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बात की।