राज्य
Black Day For India CM Dhami Tribute: भारत के लिए ब्लैक डे, सीएम धामी ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन..
Black Day For India CM Dhami Tribute: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में 6 साल पहले आतंकी हमला हुआ था, लेकिन उस दर्दनाक मंजर को भूल पाना बेहद मुश्किल है। आज भी उसका दर्द लोगों के दिलों से खत्म नहीं हुआ है। उस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे, और पूरा देश गम में डूब गया था। इस घटना में शहीद हुए जवानों को सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए नमन किया है
Read More: Trump and PM Modi Meeting US: ट्रम्प से मुलाकात के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना, ट्रम्प ने उन्हें कहा..मुझसे बेहर नेगोशिएटर
सीएम धामी ने शहीद जवानो को किया नमन
सीएम धामी ने अमर बलिदानियों को नमन करते हुए लिखा कि- "पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन। साहस, शौर्य और समर्पण से ओत-प्रोत आपकी जीवन गाथा हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।"पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन।
साहस, शौर्य और समर्पण से ओत-प्रोत आपकी जीवन गाथा हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।#PulwamaAttack pic.twitter.com/GJQeH1fKer — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 14, 2025