रायपुर जिला न्यायालय में एक व्यक्ति को फर्जी वकील

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

Raipur Fake Lawyer Arrested: जिला न्यायालय परिसर में फर्जी वकील बनकर लोगों से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की सतर्कता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान उजागर होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

जांच में पता चला की आरोपी 

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से 4 से 5 संदिग्ध आधार कार्ड समेत कई अन्य पहचान पत्र बरामद किए। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये दस्तावेज असली हैं या फर्जी और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था। 

संगठित गिरोह सक्रिय होने की आशंका

शुरुआती जांच में मामले में संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े 5 अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी है। पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

क्लाइंट के हंगामे से खुलासा

मामला तब सामने आया जब आरोपी किसी क्लाइंट का काम कराने के नाम पर कोर्ट परिसर पहुंचा था। काम नहीं होने पर क्लाइंट ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अधिवक्ताओं की नजर आरोपी पर पड़ी। 

उसके संदिग्ध व्यवहार पर अधिवक्ताओं ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपनी पहचान बदलता रहा। कभी वह खुद को हरीश डहरिया बताता तो कभी मनीष कुर्रे के नाम से परिचय देता। उसके जवाबों में लगातार विरोधाभास देखकर अधिवक्ताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि, आरोपी कोर्ट परिसर में कब से सक्रिय था और अब तक उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। मामले की हर पहलू की गहन छानबीन की जा रही है।