राजनीति

मीसा भारती के सामने पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा

न्यूज़11 भारत  बिहार/डेस्क: पटना एयरपोर्ट पर आज तब भारी हंगामा देखने को मिला जब पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती दिल्ली से पटना पहुंचीं. उनके पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी और प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह हंगामा मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान को  फिर से टिकट नहीं दिया जाए इसलिए हुआ. कार्यकर्ताओं ने मीसा भारती को घेरने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थिति बिगड़ने पर सीआईएसएफ जवानों और मीसा भारती की पर्सनल सिक्योरिटी टीम को बीच-बचाव करना पड़ा. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. किसी तरह सुरक्षाकर्मि मीसा भारती को भीड़ से निकालकर ले गए. बता दें कि हंगामा के वजह से तकरीबन 10 मिनट तक पटना एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का  माहौल बना रहा.

यह भी पढ़े: टिकट को लेकर घमासान: बड़हरा सीट पर दावेदारी, लालू-राबड़ी आवास के बाहर सरोज यादव के समर्थकों का धरना