झारखंड

धनबाद में संतोष सिंह फिर बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के 20 जिलों में संगठनात्मक बदलाव किए जाने के बाद धनबाद में एक बार फिर संतोष सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नए कार्यभार के साथ धनबाद पहुंचे संतोष सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धनबाद स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की. पुनर्नियुक्ति के बाद संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है, इसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी, और हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूती दी जाएगी.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संतोष सिंह की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में जिला में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए क्योंकि संगठन सर्वोपरि है.वही धनबाद में संतोष सिंह की दोबारा नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया.

यह भी पढ़ें: घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवार के नाम का करेगा ऐलान