टूर्नामेंट में खेलेंगी 20 टीमें, 16 कर चुकी हैं क

WC T20 2026 में कौन-सी टीमें खेलेंगी, हो रहा फैसला, नामीबिया ने किया क्वालिफाई तो इटली भी उतर रही मैदान में

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अगला टी-20 विश्व कप 2026 में खेला जाना है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें मैदान में उतरने वाली हैं, इनमें से अब तक 16 टीमों का फैसला हो गया है. नामीबिया ने इस टूर्नामेंट के लिए एक बार फिर क्वालिफाई किया है. टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. बता दें कि इस बार के टूर्नामेंट के लिए इटली की टीम ने भी क्वालिफाई किया है. बता दें कि टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के पहले सेमीफाइनल मैच में तंजानिया क्रिकेट टीम को 63 रन से हराते हुए आगामी विश्व कप का टिकट हासिल किया. बता दें कि नामीबिया ने लगातार चौथे विश्व कप में स्थान बनाने में सफल रही है. नामीबिया की टीम इससे पहले 2021, 2022 और 2024 में भी खेल चुकी है. नामीबिया ने तंजानिया को हरारे में खेले गये सेमीफाइनल मैच में 63 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है.

अब तक 16 टीमों कर चुकी हैं क्वालीफाई 

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अमेरिका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, और नामीबिया.

नामीबिया टीम की विश्व कप टी-20 की उपलब्धियां

  • नामीबिया ने 2022 श्रीलंका टीम को हराकर चौंका चुकी है.
  • 2024 में नामीबिया ने सिर्फ 1 जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज की पहली पारी को 162 पर समेट, भारत 121/2