UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू
UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी 6 पालियों की आंसर-की जारी कर दी गई है। अगर आपको किसी सवाल या उत्तर पर शक है, तो निर्धारित वक्त सीमा में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ये सभी दस्तावेज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए।
आंसर का करें मिलान
UPPRPB ने कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in की जानकारी पर ही भरोसा करें। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर परीक्षा तिथि और पाली का चयन करके प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। बता दे कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को हुई थी। तीनों दिन परीक्षा 2 पालियों में आयोजित हुई। इस तरह कुल 6 पालियों में परीक्षा हुई। अब सभी पालियों के प्रश्न पत्र और संबंधित उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए गए हैं।
दर्ज करा सकते है आपत्ति
UPPRPB ने अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार 20 से 23 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं होगा। आपत्ति दर्ज कराने के दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न या आंसर के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करना जरूरी होगा। इसके लिए पाठ्यपुस्तक, आधिकारिक स्रोत या अन्य मान्य संदर्भ अपलोड करने होंगे। बिना प्रमाण वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।