उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संकेत द

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी

उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे वक्त से नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का इंतजार अब खत्म हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संकेत दिए कि 25 जून तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। उनके इस बयान के बाद पार्टी के अंदर नई टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।

नई टीम का ऐलान कब

कांग्रेस संगठन में पिछले कई महीनों से नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अटकलें चल रही हैं। पार्टी हाईकमान के उत्तराखंड दौरों के दौरान भी यह सवाल लगातार उठता रहा कि आखिर नई टीम का ऐलान कब किया जाएगा। अब गोदियाल के बयान ने इस चर्चा को और गर्म कर दिया है। गौरतलब है कि 2027 विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को स्पीड देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन अहम माना जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया आखिरी चरण में है और जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

10 महीने बाद चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब करीब लगभग 10 महीने का समय बचा है। BJP जहां बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है, वहीं कांग्रेस अब भी पूर्ण संगठनात्मक ढांचे का इंतजार कर रही है। मजबूत चुनावी लड़ाई के लिए केवल चेहरा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय टीम भी जरूरी है।