Ashwini Vaishnav : केन्द्र सरकार ने गेहूं के समर्थ

गेहूं की एमएसपी 160 रुपए क्विंटल घोषित

गेहूं की एमएसपी 160 रुपए क्विंटल घोषित

Ashwini Vaishnav : केन्द्र सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपए की वृद्धि कर दी है. अब किसानों को प्रति क्विंटल 2585 रुपए मिलेंगे. इसके साथ ही  आगामी सीजन में 297 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. यह निर्णय केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एमएसपी बढ़ाने से 84 हजार 263 करोड़ रुपए किसानों को अतिरिक्त मिलेंगे. 

उन्होंने बताया कि एमएसपी बढ़ाने से किसानों को उनकी मेहनत का लाभ मिलेगा. इसके अलावा छह प्रमुख फसलों गेहूं, जौ, चना, मसूर रेपसीड, सरसों और सूरजमुखी के लिए एमएसपी की मंजूरी दी गई है. सरकार की नीति यह है कि हर फसल के लिए एमएसपी उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत का लाभ मिले.  काजीरंगा होकर बनेगा नया हाइवे सूचना मंत्री ने बताया कि असम में कालीआबर-नुमालिगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग715 के 86 कितोमीटर हिस्से को चार लेन बनाने की स्वीकृति दी गई. इसके निर्माण पर करीब 6,957 करोड़ का खर्च आएगा. इसमें से 34 कितोमीटर का हिस्सा काजीरंगा पार्क से गुजरेगा. जानवरों का सुरक्षा के लिए 34 किलोमीटर लंबा ऊंचा पुलनुमा वायडक्ट बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-government-has-announced-a-two-day/77415