मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लाग

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

योगी ने फिरोजाबाद को दी 81 परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद को 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने PM आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की चाबियां 568 लाभार्थियों को सौंपी। 

कई परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस विकास पैकेज में 333.15 करोड़ की लागत वाली 33 पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 324.97 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो टूंडला में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26 का शिलान्यास किया गया, जबकि शिकोहाबाद क्षेत्र में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 22 का शिलान्यास किया।

54 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झड़ी

इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 54.12 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई, जिसमें स्मार्ट जोनल कार्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण शामिल है।