रांची: बाईपास रोड में बना बड़ा सा गोफ, DPS चौक के पास धंसी सड़क
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय, विधानसभा और एयरपोर्ट जाने वाली मुख्य सड़क डीपीएस चौक के पास धंस गई. सड़क के एक तरफ बीचों-बीच धंस जाने से अफरा तफरी मच गयी. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. मौके पर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के कर्मी ने बताया कि ज्यादा बारिश होने की वजह से सड़क के नीचे ड्रेनेज के आसपास की मिट्टी धंस गई. जिस वजह से सड़क पर अचानक गड्ढा बनना शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि चूहों ने भी अंदर की मिट्टी को खोखला कर दिया है. जिस वजह से सड़क के नीचे ड्रेनेज की पाइप के आसपास की पूरी मिट्टी धंस गयी. सड़क की मरम्मत कर ट्रैफिक जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिया गया है. फिलहाल ट्रैफिक को वन वे कर यातायात बहाल कर दिया गया है. ये भी पढ़ें- आईजी बोकारो सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक