देश-विदेश

दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में ASI लड़खड़ा कर गिरे फिर हो गई मौत, सीसीटीवी फूटेज हुआ वायरल

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर से एक बड़ी सनसनीखेज व खौफनाक भरी घटना सामने आई है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां  एएसआई राजेश कुमार की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई है. घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. घटना का सारा फूटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली पुलिस के सिक्योरीटि विंग में तैनात था. फिलहाल वे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनय सिंघल के पीएसओ के रुप में कार्य कर रहे थे.  सीसीटीवी फूटेज में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एएसआई अपने कंधे पर बैग लटकाए हुए परिसर में प्रवेश करते हैं, फिर वे अपने एक साथी से हाथ मिलाते हैं और फिर अस्केलेटर के तरफ बढ़ते हैं. कुछ ही कदम आगे बढ़ने के बाद अचानक से जमीन पर गिर जाते हैं. तुरंत उनके साथी मदद के लिए दौड़ते हैं और अस्पताल लेकर जाते हैं. पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया जाता है. जानकारी के मुताबिक एएसआई राजेश कुमार मूलरूप से मध्य प्रदेश के निवासी थे. नरेला में वे अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे. कोर्ट में अचानक से मौत होने से वहां के लोगों में शोक सी लहर दौड़ गई है. 

ये भी पढ़ेंः- क्या आपके भी पेशाब में आता है झाग तो हो जाएं सावधान, किडनी से जुड़ा है कनेक्शन