अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली व

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्री राम का विशेष श्रृंगार

अयोध्या में राम दरबार की वर्षगांठ

अयोध्या में राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग आयोजन होंगे। इस दौरान राम दरबार का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। साथ ही भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा।

मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती 

मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को 5 से 7 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य और श्रद्धालु शामिल होंगे। सुबह 4 बजे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इस दौरान संत और महंत परिसर में मौजूद रहे।

श्रीराम का अभिषेक 

मंदिर परिसर श्री राम, जय हनुमान और जय सीता मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु से लेकर संत और महंत हाथ जोड़े नजर आए। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीराम के अभिषेक के बाद भगवान को पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए। इस वक्त मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चल रहा है। भक्त और संत -महंत भजनों पर झूम रहे हैं।