झारखंड

बलियापुर: ढोकरा को मिली नये स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक चंद्रदेव महतो की पहल सफल

अंकित झा/न्यूज11  भारत

बलियापुर/डेस्क: सिन्दरी के भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो की सक्रिय पहल और दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप, बलियापुर अंचल के ढोकरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) के निर्माण को डीएमएफटी (DMFT) फंड से स्वीकृति मिल गई है. इस योजना का पत्रक संख्या 285/25 है, और निर्माण के लिए टेंडर सूची जारी कर दी गई है, डोख़रा सीरियल नंबर 23.

विधायक महतो ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि ढोकरा और आसपास के ग्रामीणों को सरकारी अस्पताल तक पहुँचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय पर इलाज में गंभीर कठिनाई होती है.

इस स्वास्थ्य समस्या को ध्यान में रखते हुए, विधायक महतो ने ढोकरा में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की अनुशंसा की थी. स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद, लगभग 6 हजार ग्रामीणों को पास में और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा.

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की हर सरकारी योजना को धरातल पर लाने की  जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद: पुलिस सुरक्षा में लिया जाएगा फाइलेरिया जांच के लिए ब्लड सैंपल, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल