राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए के पास देर रात आग लग गई। आग के कारण फल के ठेले पूरी तरह जल गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। उत्तर विधायक आतिफ अकील ने मौके पर मौजूद रहकर आग बुझवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए में ही विधायक अकील का घर भी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।  फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल के आने से पहले लोग आग पर काबू पाने में जुट गए।

सराए में रखे फल से भरे हुए ठेले जले

बता दें कि आगजनी में सराए में रखे फलों से भरे ठेले जल गए। निगम की दमकलें आने से पहले लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आगजनी के दौरान ठेलों के टायर में ब्लास्ट होने लगा। इसलिए लोगों ने ठेलो को तुरंत बाहर किया। इस आग की घटना में  इससे कुछ लोगों के हाथ भी जल गए।

गाड़ियां जलने से बचीं

जिस जगह आग लगी, उसके पास में ही कई गाड़ियां भी खड़ी थीं। इससे बड़ा हादसा होने का आंदेशा था। इसलिए लोगों ने गाड़ियों को बाहर निकाला और फिर आग बुझाई।